गुरुवार, 3 जुलाई 2025

स्ट्रा / (नली वाली सींक) से सत्तू पी रहा है - सुरेश चन्द्र शुक्ल

 चुनाव आयोग स्ट्रा से सत्तू पी रहा है 

सुरेश चन्द्र शुक्ल 'शरद आलोक'

उसके पास मतदाता सूची है,
फिर भी मतदाताओं से क्यों
दस्तावेज माँग रहा है।

कर्तव्य भूल गया चुनाव आयोग,
तानाशाह बन गया है,
वह क्यों तय करेगा कि
कौन चुनाव आयोग से मिलेगा?

लोकतन्त्र को नहीं डुबा सकेगा चुनाव आयोग।
जनता सहिष्णु है, कायर नहीं।
जो जनता किसी को सत्ता पर बिठा सकती है
तो भ्रष्ट सत्ता को हटा सकती है।
काठ की हांडी बार -बार नहीं चढ़ती।

जनता से बड़ा हो गया है चुनाव आयोग
विपक्ष से बातचीत में सौहद्र भूल गया है।

देश में बहुत से कुपोषित बच्चे 
भूखे मर रहे हैं।
हमारे नेता विदेश में
सम्मान की भीख माँग रहे हैं।
हमारे प्रवासी वापस
हथकड़ी में आ रहे हैं।

- सुरेशचन्द्र शुक्ल
ओस्लो, 03.07.25

कोई टिप्पणी नहीं: