शनिवार, 1 जुलाई 2017

जहाँ भूखा बच्चा स्कूल न जाये, बिन पैसे सबको पानी साफ़ पिलायेंगे। साफ़ करो ठेकेदारों और कॉर्पोरेटरों से भारत, हम अपनी रोटी अपने आप पकायेंगे।।-सुरेशचन्द्र शुक्ल 'शरद आलोक', ओस्लो, 2 जुलाई 2017 Suresh Chandra Shukla


जहाँ भूखा बच्चा स्कूल न जाये,
बिन पैसे सबको पानी साफ़ पिलायेंगे।
      सुरेशचन्द्र शुक्ल 'शरद आलोक'

जहाँ भूखा बच्चा स्कूल न जाये,
बिन पैसे सबको पानी साफ़ पिलायेंगे।
साफ़ करो ठेकेदारों और कॉर्पोरेटरों से भारत,
हम अपनी रोटी अपने आप पकायेंगे।।

कट्टर पूंजीवादी का रथ हाक रहे नेता
अपनी बर्बादी के लडडू खाने को
तैयार नहीं है जनता।
देर बहुत हो जायेगी प्यारे,
अपदस्त करेगी शासन से
खून-पसीने वाली जनता।
जो मर-मर कर भी जाग रही है।

छोटे व्यापारी को मरने न देना,
कारपोरेटों की कतार खड़ी है गिद्धों सी
जनता की लाचारी पर हमला न करने देना।
कितने आये हैं और जायेंगे।
नहीं तुम्हें मालुम है जनता की ताकत
वह जनतंत्र की सख्त कमर है, तुमको अंदाजा?
कब तक अपने दर्पण को साफ़ करेंगे?
जब नहीं देख पायेंगे चेहरे पर कालिख?

नेता-कार्पोरेटर! कब तक कहर तुम ढाओगे?
जनता को अनपढ़ समझकर
अपनी मर्जी से कब तक
सादे कागज़ में अँगूठा नित्य लगाओगे।

ये भारत है जनता माफ़ करेगी।
पर विदेशी भूमि पर तुमको
कौन माफ़ करेगा?
आज तुम्हारे व्यापार वहां पर
कल सूखे फिर घर आओगे।
तब जनता यदि न आने देगी।
तब तुम और कहाँ जाओगे?
वक्त तुम्हे देता हूँ,
भारत में अन्याय छोड़ दो प्यारे।
हम तो तुमको माफ़ कर भी दें
क्या तुम स्वयं खुद से माफी मॉंग सकोगे?
दूसरे को तो माफ़ कर सकते हो!
अपने को कैसे माफ़ करोगे?
किसानों की आत्महत्या से बहुत परेशान हैं हम,
तुमको हम भारत में आत्महत्या न करने देंगे?
पैसे वाले जालिम अंतरिक्ष तुम्हें मुबारक।
हम अपनी जमीन के मालिक हैं,
तेरे जुल्मों से धरती लाल न होने देंगे?

एयरकंडीशन में बैठ
हमारी जमीन छीनने वालों!
क्या तेरे बच्चे!
तप्ती रेत में चलकर सड़क बनाएंगे?
एयरकंडीशन में रहने वालों,
सड़क खाली करों कारों से,
जनता साइकिल और रिक्शा लेकर आती है.

शाम सुबह साइकिल पैदल वालों से
सार्वजनिक वाहनों और कामगारों से सड़कें
बिना धुंवाँ  सड़कें भर जायेगी।
नहीं चाहिये हमको मोटर गाड़ी,
दो रोटी खाएंगे औरों को भी खिलाएंगे।
नहीं चाहिये हमको बोतल पानी।
जब व्यापारी पानी बेच न पाएंगे?
मोटर-गाड़ी के धुंआ से
मुक्त करो सड़कों को.
सार्वजनिक वाहन ही
सड़कों पर रह पायेंगे।
नहीं चाहिए हमको बहुत तरक्की।
अब नहीं और सहेंगे अन्याय-असमानता।
हम अपनी रोटी उगाएंगे-खायेंगे। 
ओस्लो, 1 जुलाई  2017

श्री हरी प्रसाद चौरसिया मशहूर बांसुरी वादक को जन्मदिन 1 जुलाई पर बहुत-बहुत बधाई। Suresh Chandra Shukla

आज श्री हरी प्रसाद चौरसिया मशहूर बांसुरी वादक का जन्मदिन है. 

















उनका जन्म 1 जुलाई 1938 को इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश, भारत  में हुआ था. 
वह हिन्दुस्तानी संगीत के जानेमाने संगीतकार और इकलौते बांसुरीवादक है जिन्हें प्रथम स्थान में गिना जाता है.
फिल्म में भी आपने अनेक फिल्मों में श्री शिव शर्मा जी के साथ संगीत दिया है. वह अनेक बार ओस्लो नार्वे में अपना बांसुरीवादन कर चुके हैं.

जी एस टी GST वस्तु और सेवा टैक्स लागू (01.07.17) यह है जरूरी कदम. बधाई- सुरेशचन्द्र शुक्ल 'शरद आलोक', Suresh Chandra Shukla

जी एस टी GST वस्तु और सेवा टैक्स यह है जरूरी कदम. बधाई 
आज 1 जुलाई 2017 से भारत में लागू. 

Indian President Pranab Mukherjee (C), Prime Minister Narendra Modi (2nd L), Parliament Speaker Sumitra Mahajan (2nd L) and Vice-President Hamid Ansari (R) arrive for a special session for the implementation of The Goods and Services Tax (GST) at Parliament House in New Delhi on June 30, 2017. — AFP
Indian President Pranab Mukherjee (C), Prime Minister Narendra Modi (2nd L), Parliament Speaker Sumitra Mahajan (2nd L) and Vice-President Hamid Ansari (R) arrive for a special session for the implementation of The Goods and Services Tax (GST) at Parliament House in New Delhi on June 30, 2017. — AFP
Indian President Pranab Mukherjee (C), Prime Minister Narendra Modi (2nd L), Parliament Speaker Sumitra Mahajan (2nd L) and Vice-President Hamid Ansari (R) arrive for a special session for the implementation of The Goods and Services Tax (GST) at Parliament House in New Delhi on June 30, 2017. — AFP
Indian President Pranab Mukherjee (C), Prime Minister Narendra Modi (2nd L), Parliament Speaker Sumitra Mahajan (2nd L) and Vice-President Hamid Ansari (R) arrive for a special session for the implementation of The Goods and Services Tax (GST) at Parliament House in New Delhi on June 30, 2017. — AFP
भारतीय संसद में पहले आजादी का उत्सव मनाने की परम्परा  थी, अब कानून लागू करने  के कार्यक्रम से परम्परा टूटी। परम्परा का टूटना बुरा नहीं है, पर बहुत सी कुरीतियों  की परम्परा को भी रोकना जरूरी है.
अच्छा हुआ कि आदरणीय प्रधानमंत्री ने साबरमती आश्रम की जयन्ती मनाने पर चरखा भी चलाया वैसे पहले तो चरखे का उनका दूर-दूर तक नाता नहीं था. (श्री मोदी जी पर तीन छपी पुस्तक में कहीं भी चरखे जिक्र नहीं है. ये पुस्तकें मेरे पास हैं.). काश श्री मोदी जी भी अब दस लाख के सूट पहनने की परम्परा को तोड़कर अब महात्मा गांधी जी की तरह खद्दर पहनने लगेंगे। यह सत्य है वह खादी पहनने लगेंगे लेकिन जिक्र नहीं करेंगे कि प्रेरणा कहाँ से मिली और कब और कैसे अहसास हुआ. इसीलिए यदि व्यक्ति को महान बनना है तो हर उस चीज का जिक्र करे जिससे उसे प्रेरणा मिले। अन्यथा आप ऊँचा पद पा सकते हैं पर महान नहीं बन सकते। 
जी एस टी के विधिवत लागू होने के लिए बधाई।

शुक्रवार, 30 जून 2017

जो देशवासी का क़त्ल करें, गोभक्त नहीं अपराधी - सुरेशचन्द्र शुक्ल 'शरद आलोक' A poem about poet Nagarjun by Suresh Chandra Shukla


Et dikt av meg om dikter Nagarjun (30.01.1911-05.11.1998)

















नागार्जुन को जन्मदिन पर समर्पित - सुरेशचन्द्र शुक्ल 'शरद आलोक'
गरीब और गरीब हो रहे
अमीरों की बढ़ी अमीरी।
असमानता बढ़ती जाती है.
और मानवता में दूरी।
बाँटकर नहीं काटकर खाते,
ऐसे मेरे आका.
न हिन्दू-मुस्लिम-सिख ईसाई ने
हमको अपनों ने बाँटा।
जो देशवासी का क़त्ल करें,
गोभक्त नहीं अपराधी।
देश पर बोझ बने हैं गोरक्षक के नाम पर
जैसे बन सूखा और अकाल।
गर सिंघासन पर बैठूँगा,
पक्ष-विपक्ष से कर बात.
संवाद अगर कमजोर हो गया,
जनतन्त्र बने बेहाल।
suresh@shukla.no

शनिवार, 17 जून 2017

शैलेन्द्र कुमार शर्मा सिडनी आस्ट्रेलिया में सम्मानित

शैलेन्द्र कुमार शर्मा और डॉ विद्याविन्दु सिंह  को सिडनी आस्ट्रेलिया में साहित्य सिंधु सम्मान सम्मानित 

सिडनी - ऑस्ट्रेलिया में साहित्य सिंधु सम्मान:
सिडनी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय साहित्य समारोह और शोध संगोष्ठी में प्रोफ़ेसर शैलेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ विद्याविन्दु सिंह जी को  साहित्य सिंधु सम्मान से अलंकृत किया गया। अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला मंच द्वारा वाइब सभागार, सिडनी में आयोजित इस समारोह में पहले दिन सम्मान - पत्र, प्रतीक चिह्न, सम्मान राशि, शॉल, रुद्राक्ष एवं स्फटिक माला अर्पित कर प्रमुख अतिथि एम. एल. सी. डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, डॉ प्राण जग्गी, अमेरिका, , डॉ विद्याबिन्दु सिंह, डॉ महेश दिवाकर एवं डॉ देवकीनंदन शर्मा ने सम्मानित किया।


संस्कृत भाषा सरल और प्रायोगिक है. वेद संस्कृत भाषा में लिखे हैं. - Suresh Chandra Shukla

ओस्लो में  वेद और संस्कृत भाषा पर सेमीनार संपन्न। 
संस्कृत भाषा सरल और प्रायोगिक है.  वेद संस्कृत भाषा में लिखे हैं.

ओस्लो, 15 जून 2017 भारतीय दूतावास में आज पहली बार वैदिक सेमीनार हुआ जिसमें, वेद, गीता, नृत्य, आयुर्वेद आदि पर चर्चा हुई. आदरणीय देबराज प्रधान और श्री राम वैद्य मुख्य केंद्र थे और श्री आर वी पंडित जी ने बहुत अच्छी व्याख्या की.

शुक्रवार, 16 जून 2017

किसी संकट की तरफ इशारा तो नहीं है? Suresh Chandra Shukla, 16.06.17


 भारत में  सरकार द्वारा डलवाया सी बी आई द्वारा छापा निंदनीय है, सभी राजनैतिक दलों के लोग चुप क्यों हैं?
किसी संकट  की तरफ इशारा तो नहीं है? सभी को एक निगाह से देखा जाना चाहिये।

 पुनः पढ़िए गिरिराज किशोर जी ने क्या लिखा फेसबुक में:
"दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई का छापा बताता है कि कोई मुखर व्यक्ति बाहर नहीं रहेगा। जबकि व्यापम के कर्ता सुरक्षित हैं। वे सब सुरक्षित हैं जो कारपोरेट अरबों का लेकर घोट रहे हैं। सब इतने ज़लील कर दिए जाएं कि छोड़ कर भाग जाएं। एक चेनल जिसमें सत्ता के एक बड़बोले प्रवक्ता को निकलने के लिए कह दिया गया थी। तीसरे दिन उस चैनल के संबंधियों और केन्द्रों पर एक फ़र्ज़ी रिपोर्ट लेकर सी बा आई ने छापे डाले। पता नहीं क्या मिला क्या नहीं मिला।"