रविवार, 28 अप्रैल 2019

Congratulations to first Oscar winner Bhanu Athaiya for her birthday on 28th of april.-Suresh Chandra Shukla


 पहली भारतीय ऑस्कर फिल्म पुरस्कार विजेता  भानु अथैया को हार्दिक शुभकामनायें 
-सुरेशचन्द्र  शुक्ल, ओस्लो, 28.04.19
28 April 1929: Bhanu Athaiya, Oscar winner and renowned costume designer, was born.
 Bhanu Athaiya, India’s first Oscar winner and the Hindi film industry’s most renowned costume designer whose work spans over five decades, was born on 28 April 1929 in Kolhapur (in present day Maharashtra), which was then a princely state. 

भारत की जनता डायरेक्ट प्रधानमंत्री का चुनाव नहीं करती, यह कहना जनता को सूचना की दृष्टि से गुमराह करना है.- Suresh Chandra Shukla

 भारत की जनता डायरेक्ट प्रधानमंत्री का चुनाव नहीं करती
भारत की जनता डायरेक्ट प्रधानमंत्री का चुनाव नहीं करती .
परन्तु भारतीय चुनाव में भारतीय जनता पार्टीद्वारा बार बार प्रचार में कहा जा रहा है कि  यह प्रधानमंत्री का चुनाव है. जो हास्यास्पद के साथ -साथ जनता को सू च  ना की दृष्टि से गुमराह करना है. 
संविधान के अनुसार बहुमत के नेता को राष्ट्रपति प्रधानमंत्री नियुक्त करते हैं और प्रधानमंत्री की सलाह से मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों की नियुक्ति की जाती है .अगर कोई प्रधानमंत्री पद पर सीधे चुनाव की बात करता है तो उसको संविधान की जानकारी नहीं है .भारत के संविधान के अनुच्छेद 74 और अनुच्छेद 75 को पढ़ लें तो चीज़ें बहुत आसान हो जायेंगी और बहस में गलती नहीं होगी. .सम्बंधित अंश प्रस्तुत है
75.(1) The Prime Minister shall be appointed by the President and the other Ministers shall be appointed by the President on the advice of the Prime Minister
(2) The Minister shall hold office during the pleasure of the President
(3) The Council of Ministers shall be collectively responsible to the House of the People
(4) Before a Minister enters upon his office, the President shall administer to him the oaths of office and of secrecy according to the forms set out for the purpose in the Third Schedule
(5) A Minister who for any period of six consecutive months is not a member of either House of Parliament shall at the expiration of that period cease to be a Minister
(6) The salaries and allowances of Ministers shall be such as Parliament may from time to time by law determine and, until Parliament so determines, shall be as specified in the Second Schedule .

एक सामान्य बात जो हर भारतीय को पता होनी चाहिए
शेष नारायण सिंह, राजनैतिक सम्पादक, देशबंधु, नयी दिल्ली के लेख से साभार।, 28.04.19

शुक्रवार, 26 अप्रैल 2019

नरेंद्र मोदी जी के लिए पैसे देकर भीड़ जुटाई गयी -अजय राय, कांग्रेस उम्मीदवार

 नरेंद्र मोदी जी के लिए पैसे देकर भीड़ जुटाई गयी -अजय राय, कांग्रेस उम्मीदवार 


रोड शो में गुरुवार को यहां जुटे अपार जनसैलाब को भाड़े की भीड़ करार देते हुए उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय ने कहा कि उनका ‘फकीरीपन' और बनारस प्रेम दिखावटी है. वाराणसी से नामांकन दाखिल करने से पहले मोदी के रोड शो में गुरुवार को भारी तादाद में लोग जुटे लेकिन राय का दावा है कि उनमें स्थानीय लोग बमुश्किल 15 प्रतिशत थे. उन्होंने कहा,‘‘ कल मोदीजी ने रोड शो किया और कई लाख लोग सड़क पर उतर आए. कह रहे हैं कि पूरा बनारस उनका स्वागत करने आ गया. यह भीड़ बाहर से जुटाई गई थी. बसों में लोग आये थे. स्थानीय लोग 15 से 20 प्रतिशत थे और उनमें भी इनके कार्यकर्ता ही अधिक थे. पैसे देकर लोग जुटाये गए थे.'' उन्होंने भाजपा पर इस रोड शो पर लाखों रूपये बर्बाद करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा ,‘‘ 30 टन फूल और 50 लाख रूपये की गुलाब की पंखुड़ियां लोगों को घरों में पैकेट बनाकर दी गई कि मोदीजी पर बरसाइयेगा. पिछली बार ये नहीं हुआ था.'' मोदी ने रोड शो के बाद कहा था कि वह भी फकीर है और काशी की फकीरी में रम गए हैं. इस पर तंज कसते हुए राय ने कहा कि उनका फकीरीपन बनावटी हैं.   

नरेंद्र मोदी का शो बनावटी है. पसे से भीड़ जुटायी गयी - उम्मीदवार अजय राय

 नरेंद्र मोदी का शो बनावटी है. पसे से भीड़ जुटायी गयी - उम्मीदवार अजय राय

रोड शो में गुरुवार को यहां जुटे अपार जनसैलाब को भाड़े की भीड़ करार देते हुए उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय ने कहा कि उनका ‘फकीरीपन' और बनारस प्रेम दिखावटी है. वाराणसी से नामांकन दाखिल करने से पहले मोदी के रोड शो में गुरुवार को भारी तादाद में लोग जुटे लेकिन राय का दावा है कि उनमें स्थानीय लोग बमुश्किल 15 प्रतिशत थे. उन्होंने कहा,‘‘ कल मोदीजी ने रोड शो किया और कई लाख लोग सड़क पर उतर आए. कह रहे हैं कि पूरा बनारस उनका स्वागत करने आ गया. यह भीड़ बाहर से जुटाई गई थी. बसों में लोग आये थे. स्थानीय लोग 15 से 20 प्रतिशत थे और उनमें भी इनके कार्यकर्ता ही अधिक थे. पैसे देकर लोग जुटाये गए थे.'' उन्होंने भाजपा पर इस रोड शो पर लाखों रूपये बर्बाद करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा ,‘‘ 30 टन फूल और 50 लाख रूपये की गुलाब की पंखुड़ियां लोगों को घरों में पैकेट बनाकर दी गई कि मोदीजी पर बरसाइयेगा. पिछली बार ये नहीं हुआ था.'' मोदी ने रोड शो के बाद कहा था कि वह भी फकीर है और काशी की फकीरी में रम गए हैं. इस पर तंज कसते हुए राय ने कहा कि उनका फकीरीपन बनावटी हैं.   

सोमवार, 22 अप्रैल 2019

दिल्ली: लोकसभा चुनाव - जानें किस सीट पर कौन होंगे आमने-सामने. -Suresh Chandra Shukla, Oslo, 22.04.19

दिल्ली: लोकसभा के लिए  जानें किस सीट पर कौन होंगे आमने-सामने 

उत्तर पूर्व दिल्ली  के उम्मीदवार शीला दीक्षित, दिलीप पाण्डेय और मनोज तिवारी



-कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली के 6 प्रत्याशियों की सूची जारी की आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावनाएं लगभग खत्मआप पहले ही दिल्ली के 7 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी हैबीजेपी ने रविवार रात दिल्ली के लिए 4 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थ.   कौन उम्मीदवार होंगे आमने-सामने...   

उत्तर पूर्व दिल्ली
उत्तर पूर्व दिल्ली पर इसबार काफी रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है। इस सीट से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, कांग्रेस की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित और आप से दिलीप पांडेय मैदान में हैं। 2014 के चुनाव में तिवारी ने आप उम्मीदवार आनंद कुमार को हराया था।

पूर्वी दिल्ली
पूर्वी दिल्ली से बीजेपी ने अभी अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। पिछली बार यहां से महेश गिरी ने आप के उम्मदीवार राजमोहन गांधी को हराया था। कांग्रेस ने इस बार यहां से अपने दिग्गज नेता अरविंदर सिंह लवली पर दांव लगाया है जबकि आप ने आतिशी को यहां से उम्मीदवार बनाया है। माना जा रहा है कि इस बार इस सीट पर रोचक मुकाबला होगा।

पश्चिम दिल्ली
पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी ने सीटिंग एमपी प्रवेश वर्मा को ही यहां से उम्मीदवार बनाया है। वर्मा राज्य के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। कांग्रेस ने यहां से अपने दिग्गज नेता महाबल मिश्रा को खड़ा किया है। 2014 के चुनाव में मिश्रा यहां तीसरे नंबर पर रहे थे। वर्मा ने आप के जरनैल सिंह को ढाई लाख से ज्यादा के अंतर से हराया था। आप ने इसबार यहां से बलबीर सिंह जाखड़ को अपना उम्मीदवार बनाया है।

नई दिल्ली
नई दिल्ली सीट काफी प्रतिष्ठित सीट मानी जाती है। अभी बीजेपी ने इस सीट से अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। पिछली बार इस सीट से मीनाक्षी लेखी ने आप के उम्मीदवार आशीष खेतान को 1.5 लाख से भी ज्यादा के अंतर से हराया था। कांग्रेस के अजय माकन यहां तीसरे नंबर पर रहे थे। कांग्रेस इसबार भी इस सीट से माकन को अपना उम्मीदवार बनाया है। आप ने ब्रजेश गोयल पर दांव लगाया है।

उत्तर पश्चिम दिल्ली
उत्तर पश्चिम दिल्ली से बीजेपी ने अभी अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। पिछली बार बीजेपी के उदित राज ने यहां से आप के राखी बिड़ला को एक लाख से ज्यादा मतो से मात दी थी। कांग्रेस की कृष्णा तीरथ तीसरे नंबर रही थीं। इसबार कांग्रेस ने यहां से राजेश लिलोठिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। आप ने गुग्गन सिंह को खड़ा किया है। इसबार इस सीट पर काफी रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है।



चांदनी चौक
चांदनी चौक से बीजेपी ने अपने सीटिंग एमपी डॉ. हर्षवर्धन को ही उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने यहां से जयप्रकाश अग्रवाल और आप ने पंकज गुप्ता को खड़ा किया है। 2014 के चुनाव में हर्षवर्धन ने यहां से आप के आशुतोष को हराया था। कांग्रेस के कपिल सिब्बल यहां तीसरे नंबर पर रहे थे।

दक्षिण दिल्ली
दक्षिण दिल्ली से बीजेपी ने अपने धाकड़ नेता रमेश विधूड़ी को फिर से मैदान में उतारा है। आप ने यहां से राघव चड्ढा को मैदान में उतारा है। 2014 में बीजेपी के विधूड़ी ने आप के देवेंद्र सहरावत को एक लाख से ज्यादा के अंतर से हराया था। कांग्रेस उम्मीदवार रमेश कुमार यहां तीसरे नंबर रहे थे। कांग्रेस इसबार अभी यहां से किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। 


 

रविवार, 14 अप्रैल 2019

ओस्लो में 14 अप्रैल 2019 को 10वां पग दिवस और वैसाखी मनाई गयी. -Suresh Chandra Shukla

देश विदेश में वैसाखी पर हार्दिक बधाई। 
ओस्लो में  इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्रीमती अर्ना सूलबर्ग, ओस्लो की मेयर मारिआने बोर्गेन और भारतीय राजदूत  कृष्ण कुमार जी भी सम्मिलित हुए. ओस्लो में 10वें पग दिवस और अपने जन्मदिन पर पर केक काटते हुए  भारतीय लड़की। पीछे खड़े हैं भारतीय राजदूत और नार्वे की प्रधानमंत्री। 
 
Photo: Suresh Chandra Shukla, Oslo

शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019

Congratulations to Modi ji पीएम मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान बधाई, - Suresh Chandra Shukla, Oslo

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई।- सुरेशचन्द्र शुक्ल 'शरद आलोक'
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को रूस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्र्यू एपोस्टल'  से सम्मानित करने का फैसला किया गया है इसके लिए मोदी जी को बधाई।
इससे पहले पीएम मोदी को 4 अप्रैल को ही सऊदी अरब ने भी ज़ायेद मेडल से सम्मानित किया था। इसी तरह दक्षिण कोरिया और संयुक्त राष्‍ट्र भी नरेंद्र मोदी को सम्मानित कर चुके हैं।
 यह कितनी ख़ुशी की बात होती है कि प्रधानमंत्री को पुरस्कार मिल रहा है.  
पुनः बधाई। 
 कुछ भी हो नरेंद्र मोदी बहुत भाग्यशाली हैं कि उनके ऊपर फिल्म बनी और पुरस्कार मिल रहे हैं.