शुक्रवार, 23 सितंबर 2016

नाटकों और फिल्मों के प्रदेश महाराष्ट्र में . . . सुरेश चंद्र शुक्ल Suresh Chandra Shukla

नाटकों और फिल्मों के प्रदेश महाराष्ट्र में  
प्रिय मित्रों एक अपना अलग अनुभव है महाराष्ट्र का. आज अहमदनगर में विशाल मराठा दिवस मनाया गया वहां दूसरी तरफ पारनेर में एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में हिस्सा लिया न्यू आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस कालेज में.
पर्यावरण केंद्र बिंदु था संगोष्ठी का. 
जल संचरण से लेकर नार्वे और अन्य देशों में पर्यावरण पर सूचनाएं साझा करने का अवसर मिला।

चित्र में बाएं से दीपक सोनटक्के, वैशाली भाल सिंह, श्री रंगनाथ अहेर , सुरेशचंद्र शुक्ल और सुरेश खानापुरकर जी.

मंगलवार, 13 सितंबर 2016

14 सतंबर को भोपाल में सुरेशचन्द्र शुक्ल हिन्दी भाषा सम्मान से अलंकरित होंगे- Suresh Chandra Shukla

Jeg blir æret med Nirmal Verma språk pris i province Bhopal i India.. 
 
प्रिय मित्रों कल 14 सितंबर को भोपाल में निर्मल वर्मा हिन्दी भाषा सम्मान से मुझे अलंकृत किया जाएगा। बहुत-बहुत आभार।
हिन्दी आम जनता की भाषा है। यह एक वैज्ञानिक, प्रायोगिक और सुन्दर लिपि के कारण ग्राह्य और सरल है। देश विदेश के हिन्दी भाषियों और हिन्दी प्रेमियों को हिन्दी दिवस 14 सितंबर को हार्दिक शुभकामनायें।
कल 14 सतंबर को भोपाल में हिन्दी भाषा सम्मान अलंकरण समारोह होगा रवीन्द्र भवन भोपाल में शाम सात बजे।
प्रिय मित्रों कल 14 सितंबर को भोपाल में निर्मल वर्मा हिन्दी भाषा सम्मान से मुझे अलंकृत किया जाएगा। बहुत-बहुत आभार। 
Jeg blir æret med Nirmal Verma språk pris i province Bhopal i India..
प्रिय मित्रों कल 14 सितंबर को भोपाल में निर्मल वर्मा हिन्दी भाषा सम्मान से मुझे अलंकृत किया जाएगा। बहुत-बहुत आभार।
हिन्दी आम जनता की भाषा है। यह एक वैज्ञानिक, प्रायोगिक और सुन्दर लिपि के कारण ग्राह्य और सरल है। देश विदेश के हिन्दी भाषियों और हिन्दी प्रेमियों को हिन्दी दिवस 14 सितंबर को हार्दिक शुभकामनायें।
कल 14 सतंबर को भोपाल में हिन्दी भाषा सम्मान अलंकरण समारोह होगा रवीन्द्र भवन भोपाल में शाम सात बजे।
हिन्दी आम जनता की भाषा है। यह एक वैज्ञानिक, प्रायोगिक और सुन्दर लिपि के कारण ग्राह्य और सरल है। देश विदेश के हिन्दी भाषियों और हिन्दी प्रेमियों को हिन्दी दिवस 14 सितंबर को हार्दिक शुभकामनायें।
कल 14 सतंबर को भोपाल में हिन्दी भाषा सम्मान अलंकरण समारोह होगा रवीन्द्र भवन भोपाल में शाम सात बजे।

गुरुवार, 8 सितंबर 2016

लखनऊ में शेक्सपियर को याद किया गया
बी एस एन वी डिग्री कालेज लखनऊ में अंगरेजी विभाग में शोभा बाजपेयी के संयोजन में सेमिनार हुआ.
मेरे इस अपने विद्यालय जहाँ से मैंने बी ए पास किया था वहां आज मेहमान बना. बहुत सी पुराणी बाते याद आईं.
शेक्सपियर से परे आज फिल्माचार्य आनंद शर्मा जी के स्टूडियों में परिचर्चा
हुई, क्षितिज द्विवेदी, फिल्म अभिनेत्री आभा शर्मा ने अपने-अपने विचार प्रगट किये।
फिल्माचार्य आनंद शर्मा के निवास पर आयोजित शेक्सपियर के चार  सौ बरस पर परिचर्चा

बुधवार, 24 अगस्त 2016

जम्मू -कश्मीर में सभी को शिक्षा और प्रेम की जरूरत - सुरेशचन्द्र शुक्ल 'शरद आलोक' Suresh Chandra Shukla

जम्मू -कश्मीर में सभी को शिक्षा और प्रेम की जरूरत - सुरेशचन्द्र  शुक्ल 'शरद आलोक' Suresh Chandra Shukla
स्टाकहोम में भोजन के पूर्व मित्रों के साथ 
हिंदी कश्मीरी संगम द्वारा आयोजित जम्मू कश्मीर में सेमीनार और पुरस्कार समारोह २८ और २९ अगस्त २०१६ को हम  जब सौहाद्र और मुहब्बत का पैगाम लेकर हम जा रहे हैं. हम यह सोचे कि हमने देश और समाज को क्या दिया है न कि यह सोचें कि देश ने हमको क्या दिया है.
आज हमारे अनुभवी और लोकप्रिय नेता राजनाथ सिंह जी कश्मीर यात्रा पर हैं और हम दो दिन बाद यात्रा पर होंगे।
हम सभी का मकसद है कि वहां सभी मूल निवासी कश्मीरी पंडित सहित और वहां की संघर्षरत जनता और बेरोजगार और अध्ययनशील युवा सभी मिलकर शांति से श्रमदान से विचार विमर्श से जम्मू कश्मीर को एक सैलानियों का स्वर्ग और आई -टी घाटी बना दें.
फिलहाल सपना देखने के बाद ही पूरा होता है. आज के आधुनिक युग में दकियानूसी ख्यालों और धार्मिक कट्टरता को एक किनारे रखना होगा।  हम साथ नमाज पढ़े  और साथ-साथ मंदिर जायें पर पड़ोस में कोई प्यासा तो नहीं, कोई बिटिया बिना स्कूल के तो नहीं यदि है तो क्यों और उसके लिए प्रयास किये जाने चाहिए।




में सर्वधर्म भाव और 

बुधवार, 17 अगस्त 2016

नार्वे में भारत की सत्तरवीं आजादी का जश्न -सुरेशचंद्र शुकल 'शरद आलोक' Suresh Chandra Shukla

नार्वे में भारत की सत्तरवीं आजादी का जश्न 
माया भारती, ओस्लो, नार्वे  

ओस्लो, नार्वे में भारत की स्वतन्त्रता दिवस की सत्तरवीं वर्षगाँठ का जश्न 15 अगस्त को शुरू हुआ जो 23 अगस्त तक मनाया जा रहा है।  ओस्लो में भारतीय दूतावास में भारतीय राजदूत एन ए के ब्राउन ने ध्वजारोहण किया और भारत के राष्ट्र्गान और भारत माता की जय के घोष से इण्डिया हॉउस,ओस्लो गूँज गया. राष्ट्रपति महामहिम प्रणव मुकर्जी के सन्देश को पढ़कर जब राजदूत महोदय ने सुनाया तो सभी की तालियों की गड़गड़ाहट से वातावरण गुंजायमान हो गया.

फिर शाम को भारतीय -नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम की ओर से भारतीयों ने बहुत धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। 'गोकुलम' और 'दामिनी हाउस आफ कल्चर' संस्था के कलाकारों के अलावा भारत के प्रतिभावान कलाकारों ने भाग लिया और कार्यक्रम का शुभारम्भ मन्त्र पाठ, वंदना तथा राष्ट्र गीत 'वन्देमातरम'  से हुआ.
भारतीय दूतावास के सचिव एन पुनप्पन जी ने राष्ट्रपति का सन्देश पढ़ा. अध्यक्षता कर रहे संस्था के अध्यक्ष सुरेशचन्द्र शुक्ल 'शरद आलोक' ने सभी को बधाई देते हुए भारत देश की आजादी के दीवाने  की याद दिलाते हुए सीमा और देश में सुरक्षा में लगे सभी भारतीयों के यशगान और  जयगान किया और कहा कि विदेशों में भी भारतीय समुदाय अपनी कड़ी मेहनत से अपने  और देश  के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं तथा उन्होंने भविष्यवाणी की कि भारत भविष्य का कान्टीनेंट है.  
स्थानीय मेयर थूरस्ताइन विंगेर ने भारत की स्वतन्त्रता के लिए सभी को बधायी देते हुए भारतीय -नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के इस आयोजन को इंट्रीग्रेशन में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति एक बहु संस्कृतियों का गुलदस्ता बताया। 
वर्षा द्विवेदी, आस्था दवे, मीना मुरलीधरन के देशभक्ति गीतों का  सुमधुर गायन किया और  नृत्य का  सञ्चालन किया अंशु जैन, कश्मीरा सिंह ने  तथा संगीत का संचालन किया तारक दत्ता  ने और संगीत का सुमधुर कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें मोहम्मद तारिक ने सारंगी और  तारक दत्ता ने तबला पर साथ दिया। संगीता शुक्ल दिदरिक्सेन ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।
कवितापाठ करने वालों में सिगरीद  मारिये रेफसुम,  इंगेर मारिये लिल्लेएंगेन, गुरु शर्मा, विष्णु अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, लैला खालिद और सुरेशचंद्र शुकल 'शरद आलोक' थे. 



रविवार, 14 अगस्त 2016

भारत की ७० वीं स्वाधीनता दिवस पर हार्दिक शुभकामनायें। - सुरेशचन्द्र शुक्ल 'शरद आलोक'15.08.16-Suresh Chandra Shukla

भारत की ७० वीं स्वाधीनता दिवस पर

हार्दिक शुभकामनायें। - सुरेशचन्द्र शुक्ल 'शरद आलोक'

भारत की ७० वीं स्वाधीनता दिवस पर आप सभी को और भारत के मित्रों को हार्दिक शुभकामनायें। Gratulerer med Indias 70. nasjonaldag, uavhengighetsdagen. Jeg deler et dikt på hindi. Ha en fin dag.
आओ सब मिलजुलकर मनायें सत्तरवीं आजादी को, गोदामों में अनाज सड़ रहा रोकें उस बर्बादी को.
डेढ़ लाख मर जाते अपने सड़कों की दुर्घटना में, आपस में लड़ मिट जाते हैं चक्रव्यूह की रचना में.
अपने वतन से दूर रहकर भी अब अपना फर्ज निभाना है, तन-मन धन से योगदान दे, माटी को स्वर्ण बनाना है.
जहाँ उपग्रह बनते हैं, मंगलगृह जाकर एक साल हुए, अपने जीवन को होम करके देश का मान बढ़ाना है.

रविवार, 7 अगस्त 2016

Gratulerer med vennskaps dagen.मैत्री दिवस पर सभी मित्रों को बधाई। - Suresh Chandra Shukla

Gratulerer med vennskaps dagen.मैत्री दिवस पर सभी मित्रों को बधाई।
Jeg deler et dikt med dere på hindi.



दोस्ती
मुबारक हो दोस्ती तुमको,
मुबारक मंजिलें तुमको। 
जो सड़के बनाते हैं 
सदा उनपर नहीं चलते हैं 

मुबारक हो आशियाँ तुमको,
मुबारक हो नया घर तुमको।
जो (मजदूर) इमारत बनाते है
हमेशा उनमें नहीं रहते।


मुबारक हो ये चाय काफी,
बाल श्रमिक-बयरा (परोसने वाला) हूँ.
जिसे तुमको पिलाता हूँ 
उसे बमुश्किल से  पीता हूँ.

बीमारी में भी मुझको माँ,
घर अकेले छोड़ जाती है.  
संतान हूँ  आया का मैं,   
वह दूसरे बच्चे खिलाती है.  

रचयिता -सुरेशचन्द्र शुक्ल 'शरद आलोक' (सड़क पर विचरते देवदूत से.) चित्र नार्वेजीय लेखक मित्रों के साथ.