गुरुवार, 16 सितंबर 2021

लोकतंत्र का मन्त्र /अंतर्राष्ट्रीय ओज़ोन दिवस पर बधाई - Suresh Chandra Shukla

 Internasjonal dag for bevaring av ozonlaget. अंतर्राष्ट्रीय ओज़ोन दिवस पर बधाई।

16 सितम्बर ओजोन परत के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस।
(International Day for the Preservation of the Ozone Layer)

लोकतंत्र का मन्त्र:
लोकतन्त्र अपने आप नहीं आता है, उसके लिए हर समय जागरूकता से प्रयास और रक्षा करना होता है।
लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।
आशा है दुनिया से राजशाही वहाँ की जनता एक दिन समाप्त करेगी वह भी लोकतांत्रिक तरीक़े से।
राजनीतिक पार्टियाँ एक दूसरे का सम्मान करें और जनता पर छोड़ दें निर्णय लेने का आधिकार ।
नेता अपने कार्यों पर ध्यान दें जिसके लिये उन्हें चुना गया है। चुनाव में ज़्यादा पैसा खर्च करने वाले और भ्रष्ट नेता को बिलकुल न चुनें।
किसे आप अपना वोट / मत देंगे किसी को नहीं बतायें।
बहस और झगड़े ना करें। अपने वोट की ताक़त का स्तेमाल करें। चार-चार के ग्रुप में संगठित हों। अपने संगठित होने का प्रचार ना करें।
देश में सभी को साक्षर होने और कौशल विकास सीखने में मदद करें।"

सुरेशचन्द्र शुक्ल ‘शरद आलोक’
Suresh Chandra Shukla,
Oslo, 15. september 2021.

‘प्रजातंत्र बचाना है’
फेक न्यूज़ का ज़माना है
फिर भी प्रजातंत्र बचाना है।
यू पी (उ. प्र.) के अस्पताल में
बिस्तर का अभाव है।
60 बच्चे मर गये?
देश के मंत्रियों के पास
उन बच्चों के पास जाने का समय नहीं है।
अपना दोष पिछली सरकार पर
मढ़ रहे हैं।
फेक समाचार को
हम झूठ से ढक रहे हैं।
बंगाल का चुनाव
उ प्र में आ रहा है।
अस्पताल की जगह
पांडाल और रैली में खर्च
किया जा रहा है।
क्या इस बार उत्तर प्रदेश
बंगाल बन पायेगा?
भूखे और निरक्षर बच्चों के माता-पिता का वोट
कौन ले पायेगा?
सुरेशचन्द्र शुक्ल ‘शरद आलोक’
(श्रोत: 15 सितम्बर को उत्तर प्रदेश के सभी हिन्दी के बड़े हिन्दी अख़बारों में मुख्य खबर के रूप में पहले पेज पर स्थान पायी खबर।)