बुधवार, 12 जनवरी 2022

लड़की हूँ लड़ सकती हूँ - प्रियंका गाँधी जी को 50वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई।

लड़की हूँ लड़ सकती हूँ

(प्रियंका गाँधी जी को 50वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। आप शतायु हों।)

उत्तर प्रदेश में महिलाओं को
जगह दिलाने वाली प्रियंका गाँधी जी
अपनी दादी माँ श्रीमती इन्दिरा गाँधी जी के साथ,
खेलकूद कर बड़ी हुई ।
निडर जूझती महिलाओं के लिए देश में
लड़की हूँ लड़ सकती हूँ
दिया सन्देश।

निकल पड़ी है सडकों, खलियानों और
अत्याचारियों के विरुद्ध छेड़ती युद्ध;
महा प्रबुद्ध
जान लिए हथेली पर
निकल पड़ी है न्याय दिलाने;
सोये हुए देश को जगाने,
पुरुष मानसिकता के बीच
जैसे दांतों के बीच जबान;
ओ प्रियंका महान!
प्रियंका गाँधी वाड्रा ने
भारतीय राजनीति में
पुरुष मानसिकता को दरकिनार करते हुए
महिलाओं के राजनीति में
40 प्रतिशत भागीदारी दिलाने
सड़कों पर वह उतर चुकी है
चुनाव में डंका पीट चुकी है.

अब हमारी बारी है ,
पूरी तैयारी है
महिला सशक्तिकरण होगा तभी मजबूत,
जब सभी महिलायें जुड़ेंगी एक सूत्र में
अपनी समस्याओं के लिए
कमर कसेंगी;
बड़े घमंडी सशकों का घमंड
होगा एक दिन चूर
होकर महिला शक्ति के आगे मजबूर।


मंगलवार, 11 जनवरी 2022

नार्वे में हिन्दी दिवस सुरेशचन्द्र शुक्ल के लॉकडाउन पंजाबी और मराठी में

विश्व हिन्दी दिवस 10 जनवरी पर 

नार्वे में हिन्दी दिवस सुरेशचन्द्र शुक्ल के लॉकडाउन का  पंजाबी और मराठी में अनुवाद  का लोकार्पण। 

पंजाबी और मराठी में लॉकडाउन का लोकार्पण
नार्वे में पंजाबी और मराठी में लॉकडाउन का लोकार्पण और अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन की रिपोर्ट:
नार्वे में विश्व हिन्दी दिवस मनाया गया
आज 10 जनवरी 2022 ओस्लो,नार्वे में सुरेशचन्द्र शुक्ल की लॉकडाउन की मराठी और पंजाबी में अनुदित पुस्तक का लोकार्पण प्रसिद्ध प्रो. शैलेन्द्र कुमार शर्मा और प्रवासी साहित्य के समालोचक डॉ. दीपक पाण्डेय ने किया।
लॉकडाउन का मराठी अनुवाद सुवर्णा जाधव और पंजाबी अनुवाद प्रो. विनोद कालरा जी ने किया है।
लॉकडाउन कालजयी पुस्तक है - प्रो. शैलेन्द्र कुमार शर्मा
पुस्तक लॉकडाउन पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि प्रो. शैलेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि सुरेशचन्द्र शुक्ल कि लॉकडाउन कोरोना संकटकाल में प्रकाशित दुनिया की पहली पुस्तक होने के साथ मानवीय सरोकारों को व्यक्त करने वाली कालजयी पुस्तक है।
यूरोप के प्रसिद्ध भाषाविद प्रो. मोहन कान्त गौतम ने लॉकडाउन के पंजाबी और मराठी अनुवाद का स्वागत करते हुए कहा कि इसका अनुवाद विदेशी भाषाओं में भी होना चाहिये।

सुवर्णा जाधव का मराठी अनुवाद उत्कृष्ट है - प्रो. कल्पना गवली
सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा में प्रो. कल्पना गवली ने कहा कि मराठी अनुवाद भी हिन्दी की तरह बहुत अच्छा है।
दिल्ली विश्वविद्यालय में पूर्व प्रो. हरनेक सिंह गिल ने पुस्तक को संग्रहणीय बताते हुए कहा कि समसामयिक पुस्तकों में सुरेशचन्द्र शुक्ल 'शरद आलोक' की लॉकडाउन का स्थान सर्वोपरि है क्योंकि इसमें यथार्त है और मानवतावादी गाँधी विचारधारा से ओतप्रोत है।
कामता कमलेश ने पुस्तक को विदेशों में लिखे जा रहे साहित्य में महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि सुरेशचन्द्र शुक्ल 'शरद आलोक' एक जागरूक साहित्यकार हैं जिनके साहित्य में भारत बसा हुआ है।

शुभकामनायें
शुभकामनाएं देने वालों में नार्वे में भारतीय दूतावास के सचिव इन्दर जीत सिंह, स्वीडेन में वी बी आर आई के निदेशक प्रो. आशुतोष तिवारी, डेनमार्क से चिरंजीवी देशबंधु, जर्मनी से समता मलहोत्रा, भारत से सत्यवती कालेज के प्रो. आशुतोष तिवारी, डॉ. हरी सिंह पॉल, प्रो. हाशेमबेग मिर्जा, ब्रम्हदत्त, प्रो. मोहसिन खान, प्रो. अनिल सिंह और प्रो. विनोद कालरा के अलावा लॉकडाउन के प्रकाशक मुम्बई से राम कुमार और पटियाला से संजय राजपाल थे तथा हैदराबाद के यादमोहम्मद यादुल्ला एवं नवोदित प्रवाह के संपादक रजनीश त्रिवेदी जी ने भी शुभकामनायें दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमिला कौशिक की वाणी वन्दना से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो हरनेक सिंह गिल ने की थी।

अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन:
भारत से:
कवितापाठ करने वालों में डॉ. हरनेक सिंह गिल, डॉ. हरी सिंह पाल, प्रो. गंगा प्रसाद शर्मा गुणशेखर, ममता कुमारी, इलाबेन, प्रमिला और अशोक कौशिक दिल्ली, इलाश्री जायसवाल नोएडा, डॉ. रश्मी चौबे गाजियाबाद, सुनील जाधव नादेड़, प्रो. गंगा प्रसाद शर्मा गुणशेखर सूरत थे।
लखनऊ से कविता पाठ करने वालों में डॉ. मंजू शुक्ला और डॉ. करुणा पाण्डेय थे।
विदेश से:
विदेश से काव्य पाठ करने वालों में अमेरिका से डॉ. राम बाबू गौतम, बबिता श्रीवास्तव और अशोक सिंह, कनाडा से नीरजा शुक्ला, गोपाल बघेल मधु, ब्रिटेन से जय वर्मा, स्वीडेन से सुरेश पाण्डेय, और नार्वे से गुरु शर्मा और सुरेशचन्द्र शुक्ल शरद आलोक थे।
आप भी यू ट्यूब पर इस ‘विश्व हिन्दी दिवस पर आयोजित लोकार्पण और कवि सम्मेलन का आनन्द ले सकते हैं।
- सुरेशचन्द्र शुक्ल 'शरद आलोक'
ओस्लो, नार्वे
speil.nett@gmail.com