शुक्रवार, 12 अक्तूबर 2012

नोबेल शांति पुरस्कार यूरोपीय यूनियन को

 नोबेल शांति पुरस्कार यूरोपीय यूनियन को

ओस्लो, 12 अक्टूबर 2012. नोबेल शांति पुरस्कार यूरोपीय संघ को दिया जाएगा। यह घोषणा आज नोबेल समिति के अध्यक्ष थूरब्योर्न यागलांद ने की। उन्होंने कहा की यूरोपीय संघ युद्ध देश के महाद्वीप से बदलकर शांति और प्रगति का महाद्वीप  
बन गया है।
सपाइल के सम्पादक ने कहा की युर्पीय यूनियन को  रोमा जनता के लिए भी बहुत कुछ करना चाहिए जो यूरोप में एक देश से दुसरे देश के बीच गेंद की तरह फेके जा रहे हैं कोई देश उन्हें सहयोग देने के लिए नहीं तैयार है।
नोबेल साहित्य पुरस्कार चीनी  मू यान को

स्टाकहोम, 11 अक्टूबर 2012.   नोबेल साहित्य पुरस्कार चीन के मू यान को दिया जाएगा। यह घोषणा स्वीडेन की स्वेन्स्का अकादेमियान (स्वीदीय अकादमी) ने की। मू यान पैना, मूल और मनोरंजक लिखते हैं। यह एक  और दिलचस्प विजेता हैं जिनका सम्बन्ध महाशक्ति के साहित्य से है। पुरस्कार के पहले मू को विदेशों में कोई नहीं जनता था अब पुरस्कार मिलने के बाद उनके साहित्य का अनुवाद और प्रकाशन बढ़ जाएगा। स्वीडेन के जाने माने पत्रकार और  प्रकाशक गाबी गलाइकमान ने कहा है कि यह पुरस्कार गलत दिया गया है। - स्वेन्स्का अकादेमियान ने बारह वर्षों में दो बार चीनी लेखकों को पुरस्कार दिया है। उन्होंने आगे कहा  पहले वाले लेखक बहुत ख़राब लिखते थे। इस बार भी पुरस्कार समिति का आकलन गलत रहा है। पुरस्कार विजेता का कमुनिस्ट पार्टी से नजदीकियां हैं जो समस्यात्मक है।

कोई टिप्पणी नहीं: