रविवार, 2 फ़रवरी 2014

Den kjente indiske skribenten Khushvant singh har bursdag i dag. Gratulerer med dagen.


आज 2 फरवरी है.  2 फरवरी 1915  को हमारे महान वरिष्ठ पत्रिकार, साहित्यकार खुशवंत सिंह जी का  जन्म हुआ. इनकी लेखनी ने लाखों को खुश किया आनंद दिया और अपनी लेकनि का लोहा मनवाया।   खुशवंत सिंह एक स्पष्टवादी और हरफनमौला व्यक्ति हैं. अपने कालमों के लिए मशहूर खुशवंत सिंह जी एक बहुत अच्छे कहानीकार भी हैं.  उनकी 98 वर्ष की आयु में भी उनकी पुस्तक: The Good, The Bad and The Ridiculous,   प्रकाशित हुई है क्या यह उनकी अंतिम पुस्तक होगी? 

लगभग दस वर्ष पहले भी वह व्यस्त व्यक्ति थे. मैंने उन्हें फोन किया और  बताया कि आपसे पुस्तक के बारे में कुछ लिखाना चाहता हूँ अतः आपसे आज-कल में मिलना चाहता हूँ तो उन्होंने कहा था कि एक महीने पहले समय लेना था. विनय किया कि समय जल्दी दे दीजिये तो उन्होंने कहा कि इतना खाली नही हूँ. मुझसे मिलने के लिए एक महीने का समय लगेगा। कुछ भी हो इस आदरणीय लेखक को मेरी शुभकामनाएं। वह शतायु हों और विश्व के सबसे आयु वाले व्यक्ति बनें यही कामना है.

कोई टिप्पणी नहीं: