बुधवार, 21 अक्तूबर 2015

ओस्लो सरकार का गठन पांच महिला और तीन पुरुष मंत्री बने
- सुरेशचन्द्र शुक्ल, ओस्लो  
ओस्लो सरकार का गठन, पांच महिला और तीन पुरुष मंत्री बने. अरबाइदर पार्टी (लेबर पार्टी) के रोइमोन्द युहानसेन ओस्लो नगर सरकार के मुख्य मंत्री चुने गये. सोशलिस्ट लेफ्ट पार्टी की श्रीमती मारिआने बोरगेन ओस्लो की मेयर चुनी गयीं।  27 वर्षीय गुनारत्नम डिप्टी मेयर चुनी गयीं।  इतना शांति और सौहाद्रपूर्ण वातावरण में सारा मतदान हुआ जिसमें आम चुनाव में चुने हुए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था.
अरबाइदर पार्टी (लेबर पार्टी),  सोशलिस्ट लेफ्ट पार्टी  और दी ग्रोन्ने पार्टी (पर्यावरण ग्रीन पार्टी) ने मिलकर सरकार बनायी है और रोदत्त ( रेड पार्टी) ने बाहर से समर्थन दिया है.


मारिआने बोरगेन को  सुरेशचन्द्र शुक्ल ने बधाई दी


मेयर और डिप्टी मेयर  साथ


लान बर्ग के साथ 


डिप्टी मेयर गुनारत्नम के साथ 

कोई टिप्पणी नहीं: