बुधवार, 3 अगस्त 2016

3.08.16 सुरेशचंद्र शुक्ल को जगदीश गुप्त साहित्यरत्न सम्मान -Suresh Chandra Shukla

आज  मैथिली शरण गुप्त और डॉ जगदीश गुप्त की जयन्ती मनाई गयी.

 यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में 

डॉ जगदीश गुप्त जी के जन्मदिन पर अनेक विद्वान पुरस्कृत हुये 

जगदीश गुप्त जन्म: जन्म 3 अगस्त 1924 को हुआ था. निधन: 16 मई 2001.
3.08.16 लखनऊ में  आज यू पी प्रेसक्लब, भारत  में नयी कविता के हस्ताक्षर डॉ जगदीश गुप्त जी के जन्मदिन के अवसर पर अनेक लेखकों को पुरस्कृत किया गया. पुरस्कृत लोगों में नार्वे के साहित्यकार सुरेशचन्द्र शुक्ल को जगदीश गुप्त साहित्यरत्न सम्मान, दिल्ली के कैलाशनारायण तिवारी को जगदीश गुप्त शिखर सम्मान, प्रोफ वशिष्ठ अनूप को जगदीश गुप्त अकादमिक सम्मान, डा कामता कमलेश को जगदीश गुप्त गौरव सम्मान, डा अरविन्द कुमार (प्रतापगढ़) को  जगदीश गुप्त साहित्यश्री सम्मान, डॉ भारत राज शास्त्री को श्रीमती सौभाग्यवती गुप्त साहित्य सुधा सम्मान से पुरस्कृत किया गया. धन्यवाद।
विमोचन  
अरविन्द कुमार और रवि  कुमार द्वारा सम्पादित पुस्तक 'आदिवासी साहित्य का समीक्षात्मक अध्ययन' और पत्रिका निरुप्रह के लोकार्पण हुआ. इसके अलावा श्री भक्तराज शास्त्री की लोकार्पित पुस्तक थीं  'आस्था के रंग'. 
मैथिली शरण गुप्त जी
हिंदी में खड़ी बोली के सर्वाधिक महत्वपूर्ण कवि मैथिली शरण गुप्त जी का जन्म 3 अगस्त 1886 को चिरगांव में हुआ था और मृत्यु 12 दिसंबर 1964 में हुई थी. 

कोई टिप्पणी नहीं: