शनिवार, 25 अगस्त 2012

नार्वे में सांस्कृतिक महोत्सव में भारतीय स्वाधीनता दिवस धूमधाम से संपन्न

नार्वे में सांस्कृतिक महोत्सव में भारतीय स्वाधीनता दिवस धूमधाम से संपन्न
15 अगस्त को वाइतवेत सेंटर में भारतीय नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम की ओर से आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव में भारतीय स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।  कविता, गीत, संगीत और नृत्य के इस मिले-जुले रंगारंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थूर्स्ताइन विन्गेर ने भारतीय स्वाधीनता में महात्मा गांधी के योगदान की सराहना करते हुए भारतीय प्रगति के उदाहरण देते हुए भारत की प्रशंसा की और सभी को इस दिन पर बधाई     दी। भारतीय दूतावास की तरफ से सीलेश कुमार ने बढ़ायी दी। संस्था के उपाध्यक्ष हराल्ड बूरवाल्द  ने  सभी का स्वागत करते हुए संस्था की स्थापना के बारे में विस्तार से बताया। अध्यक्ष सुरेशचंद्र शुक्ल ने बताया की हमारा उद्देश्य भारत और नार्वे के मध्य सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाना तो है ही साथ ही नार्वे में अन्य  संस्कृतियों के मध्य  भी सेतु का कार्य करना है। 
कार्यक्रम में कवता, संगीत और नृत्य प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक नृत्य हुआ और भारतीय भोजन की सेवा दी गयी। इस कार्यक्रम में युवाओं और बच्चों का उत्साह देखते नहीं बनता था।