बुधवार, 14 नवंबर 2012

ओस्लो में नेहरु जी का जन्म दिन मनाया गया।

ओस्लो में नेहरु जी का जन्म दिन मनाया गया। 

 14 नवम्बर 2012 को शाम पांच बजे स्तिक  इन्नोम, वाइतवेत, ओस्लो में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के जन्मदिन पर लेखक गोष्ठी संपन्न हुई।  भारतीय नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के अध्यक्ष सुरेशचंद्र शुक्ल ने नेहरु जी के जीवन पर प्रकाश डाला। और सभी का स्वागत किया।  
मिलाप संगीत ग्रुप, बारसलोना, स्पेन के विल्सन गौरी, जावेद भट्टी और राज कुमार भट्टी ने इस अवसर पर मधुर गीत सुनाये जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया।  
अंत में इन्दरजीत पाल और सुरेशचन्द्र  शुक्ल ने अपनी कविताओं का पाठ किया।
आगामी लेखक गोष्ठी 10 दिसंबर को आयोजित हो रही है जिसमें नार्वे में नोबेल शांति पुरस्कार पर उत्सव मनाया जाएगा और जिसमें नोबेल पुरस्कार पर वक्तव्य, गीत संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: