मंगलवार, 2 अगस्त 2022

व्यंग्य क्षणिकाएं - सुरेशचन्द्र शुक्ल 'शरद आलोक' Suresh Chandra Shukla

 नाग पंचमी पर शुभकामनाओं के साथ व्यंग्य क्षणिकाएं अर्पित  हैं। आनन्द लीजिए।

1
नाग पंचमी:
नाग हमारे मित्र हैं।
कीड़े मकोंड़ों से हमको बचाते हैं।
नाग पंचमी को 
हम  उनका ऋण चुकाते हैं।
सांप दबंग होते हैं,
इसलिए दूसरों के बिलों को
अपना घर बनाते हैं।
2
साँप और कुर्सी:
साँप पिटारों से ज्यादा
कुर्सियों पर रहते हैं;
इसीलिए लोग 
कुर्सी वालों से डरते हैं।
3
लोकतन्त्र में शड्यन्त्र मन्त्र:
आज सबसे ज्यादा 
लोकतन्त्र बचाने के लिए
निर्दोष राजनैतिक कैदी जेल में बन्द हैं।
जैसे सत्ताधीशों के हाथ में  चाबुक
जेब में गुप्त दान. 
लोकतन्त्र को धमकाने का
शड्यन्त्र-मन्त्र है। 
ट्यूनीशिया के पूर्व शासक 
क्या इसका सही उदहारण है?
उक्रेन में थोपा हुआ युद्ध 
पड़ोसी देशों की विस्तारवादी नीति,
सोमालिया में भयंकर सूखा,
कोई भोजन फेक रहा, कोई है भूखा?

एक तरफ प्राकृतिक विपदायें 
दूसरी तरफ विश्व में ऊर्जा संकट
तीसरी तरफ पर्यावरण प्रदूषण की लपट 
अंदर ही अंदर जला रही है.
व्यवसाय और स्कूल बन्द हो रहे हैं 
जनता सड़क पर आ गयी है?
  

- सुरेशचन्द्र शुक्ल 'शरद आलोक'
2 अगस्त 2022

कोई टिप्पणी नहीं: