मंगलवार, 12 अक्तूबर 2010

Oslo 12 October ओस्लो में आम सभा - शरद आलोक

ओस्लो में आमसभा
हाइकी होल्मोस Heikki Holmås, शरद आलोक, औदुन लीसबाकेन Audun Lysbakken एक प्रतिनिधि

नार्वे के विदेश मंत्री से हाथ मिलाते हुए सुरेशचन्द्र शुक्ल 'शरद आलोक'
आज ओस्लो में आम सभा में नार्वे के विदेशमंत्री यूनास गाह्र स्त्योरे, बाल विकास और समन्वय मंत्री औदुन लीसबाकेन, ओस्लो नगर सरकार के स्तियान बर्गेर और बहुत से लोगों ने हिस्सा लिया। नार्वे के विकास, बहुसंस्कृति, समय और समाधान पर बातें की गयीं। पूरा हाल भरा था। संवाद बहुत महत्त्वपूर्ण और आवश्यक था। भारत में भी ऐसी बैठकें होनी चाहिए जहाँ आपस में ईमानदारी से संवाद हो और समस्याओं पर विचार किया जाए और उन्हें हाल करने का रास्ता मिलकर निकाला जाए। विदेश मंत्री, बाल एवं समन्वय मंत्री तथा सांसद और डिप्टी मिनिस्टर हैकि से बातचीत हुई जो बहुत सार्थक रही।
हाइकी हमारे लेखक सेमिनार में आये थे।



कोई टिप्पणी नहीं: