शनिवार, 23 फ़रवरी 2013

सादिक मसीह भट्टी का अंतिम संस्कार

 सादिक मसीह भट्टी


Jawed Bhatti  with Raj Kumar



कल २२ फरवरी को लेखक और ईसाई धर्म के जानकार सादिक मसीह भट्टी का अंतिम संस्कार हुआ।
वह उर्दू और पंजाबी के लेखक और समाज सेवी थे। उन्होंने पंजाब में एक बार एम एल ए का चुनाव भी लड़ा था।  उनका जन्म १ जनवरी १९ ३४  को हुआ था  और उनका देहान्त १३  फरवरी २ ० १ ३ को  हुआ था।   वह नार्वे में एक लेखक के रूप में सक्रिय  नहीं थे परन्तु चर्च में सहयोग देते थे. वह गरीबों के लिए भारत अपने निजी धन से कपड़ा और सामान  भेजते थे।
वह भारत को बहुत प्यार करते थे। उन्होंने अपना पासपोर्ट  भारतीय ही रखा था। वह पंजाबी लेखक राय भट्टी और गायक राजकुमार भट्टी के बड़े भाई थे। उनकी मृत्यु से हमने एक अच्छा  इंसान खो दिया।  उनको मेरी श्रृद्धांजलि अर्पित है।

कोई टिप्पणी नहीं: