शनिवार, 10 दिसंबर 2016

ओस्लो में लेखक गोष्ठी में पुरस्कार विजेता को दी गयी बधाई - Suresh Chandra Shukla, Oslo


ओस्लो में लेखक गोष्ठी में पुरस्कार विजेता को दी गयी बधाई 


ओस्लो, १० दिसम्बर
भारतीय -नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के तत्वाधान में ओस्लो में लेखक गोष्टी सम्पन हुई जिसमें नोबेल पुरस्कार विजेता जुहान मैनुएल संतोस को बढ़ाई दी गयी और गीत गाये गये. 
कार्यक्रम की शुरुआत में भारतीय राजनीति की लोकप्रिय नेत्री जयललिता और संस्था के सदस्य की मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी. 
इसके बाद कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी जी, उपस्थित सदस्य बासदेव भरत और यादविंदर सिंह के जन्मदिन पर बधायी दी गयी और केक काट गया. 
लेखकगोष्ठी में स्थानीय नेता थूरस्ताइन विंगेर और भारतीय दूतावास, ओस्लो  के सचिव एन पुनप्पन ने बधाई दी तथा शरद आलोक ने नोबेल पुरस्कार पर अपना वक्तव्य दिया।  कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करने वालों में और कवितापाठ करने वालों में इंगेर मारिये लिल्लेएंगेन, नूरी रोसेग, संगीत शुक्ला, रूबी शेरी, जावेद भट्टी, राज कुमार, प्रगट सिंह, अनुराग विद्यार्थी और सुरेशचंद्र शुक्ल थे. कार्यक्रम में उपस्थित 
माया भारती  ने सभी लोगों का संस्था की तरफ से आभार व्यक्त किया। 
भारतीय-नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम एक गैर राजनैतिक और गैर धार्मिक संस्था है जी नार्वे में भारत नार्वे के मध्य मैत्री को मज्बोत करने के लिए कार्य करती है और नार्वे में विभिन्न संस्कृतियों के मध्य संवाद और सेतु का कार्य करती है कविता, कहानी, लेखक सेमीनार, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से. इसके कार्यक्रम में सभी के लिए प्रवेश निशुल्क और खुला रहता है.

कोई टिप्पणी नहीं: