सोमवार, 7 फ़रवरी 2011

६ फरवरी सामी लोगों के राष्ट्रीय दिवस पर बधाई.

६ फरवरी सामी लोगों के राष्ट्रीय दिवस पर बधाई. -सुरेशचन्द्र शुक्ल 'शरद आलोक'
६ फरवरी को सामी लोगों का राष्ट्रीय दिवस था। सामी लोग नार्वे, स्वीडेन, फिन्लंत और रूस के उत्तरी भाग में रहते हैं जिनका मुख्य कार्य ध्रुवीय मृगों और मछली पालन है। कहा जाता है की कभी बहुत पहले सामी लोगों के पूर्वज भारत से आये थे। नार्वे की राजधानी ओस्लो में भी काफी संख्या में सामी लोग रहते हैं पर वह ओस्लो में इतने ज्यादा मिल - घुल गए हैं कि पता नहीं चलता। सामी लोगों को बधाई।
'चन्द्रा कला
प्रतिछाया की भांति,
गगन में घटता बढता चाँद
दूज-तीज अमावस्या- पूर्णिमा
गिन-गिनकर दिन काट रहा है
मौसम सा बदला करते हैं
इच्छाएं अरमान।
चन्द्रा कला की तरह
सूर्य का घटता -बढ़ता वैभव।

कोई टिप्पणी नहीं: