रविवार, 2 जून 2013

अटल बिहारी बाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय का शिलान्यास ६ जून को प्रणव मुकर्जी करेंगे

राष्ट्रीय ज्ञान विज्ञान हिन्दी सम्मलेन
६ एवं ७ जून को भोपाल, मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय ज्ञान विज्ञान हिन्दी सम्मलेन आयोजित हो रहा है।  संयुक्त राष्ट्र संघ में हिन्दी को प्रतिष्ठित करने वाले अप्रतिम वक्ता, सुप्रसिद्ध कवि, एवं पूर्व यशस्वी प्रधानमंत्री और विपक्ष के सफल नेता अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर देश को गौरवपूर्ण उपलब्धि  देने के लिए मध्य प्रदेश शासन, द्वारा अटल बिहारी बाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय की स्थापना १९  दिसंबर २०११ को की गयी है।
अटल बिहारी बाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय के शिलान्यास के लिए महामहिम राष्ट्रपति प्रणव मुकर्जी आ रहे हैं।    राष्ट्रीय ज्ञान विज्ञान हिन्दी सम्मलेन के संयोजक प्रो त्रिभुवननाथ शुक्ल हैं और सह संयोजक प्रो पवन कुमार शर्मा हैं।
अटल बिहारी बाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.मोहनलाल छीपा हैं। 
नार्वे से साहित्यकार और विदेशों में प्रकाशित अग्रणीय द्विभाषी हिन्दी-नार्वेजीय पत्रिका स्पाइल-दर्पण के सम्पादक सुरेशचन्द्र शुक्ल भी भाग ले  रहे हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: