रविवार, 23 जून 2013

'राजीव गांधी एक्सीलेंस अवार्ड' सुरेशचन्द्र शुक्ल को



१ १ जून को दिल्ली में पूर्व युवा प्रधानमन्त्री राजीव गांधी की स्मृति में विभिन्न क्षेत्रों में पूरे जीवन में अभूतपूर्व योगदान के लिये सुरेशचन्द्र शुक्ल को 'राजीव गांधी एक्सीलेंस  अवार्ड' (लाइफ़ टाइम एक्चीवमेन्ट)  प्रदान किया गया।  यह सम्मान भारतीय केन्द्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल द्वारा दिया गया।  कार्यक्रम के संयोजक श्री वर्मा और संचालक नवीन चन्द्र शुक्ल थे।  इसमें पूर्व राज्य पाल और राज्यमंत्री जी भी मौजूद थे। यह कार्यक्रम कान्टीटयूशन क्लब आफ इण्डिया, नयी दिल्ली के प्रांगण में आयोजित था।