शनिवार, 8 नवंबर 2014

बर्लिन दीवार गिरने की रजत जयन्ती

बर्लिन दीवार गिरने की रजत जयन्ती


पूरे विश्व के कलाकारों ने जर्मनी के मशहूर नगर बर्लिन की 25 साल पहले गिराई हुई दीवारों के खंडहर पर अपनी कला से सजाया है. 9 नवम्बर को आज से 25 साल पहले पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी दो अलग-अलग देशों का अस्तित्व रखते थे पर उस दिन इन दोनों देशों का विलय हुआ. बर्लिन नगर पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी में बटा हुआ  था. उसके मध्य एक लम्बी दीवार थी जो इतिहास में बर्लिन की दीवार के नाम से जानी जाती है.
25 साल पहले यह दीवार लोगों ने खुशी से गिरा दी थी. लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था. बहुत से लोग इसका श्रेय काफी हद तक तत्कालीन रूस क राष्ट्रपति मिखाइल गर्बाचोव को देते हैं जो  इस रजत जयन्ती पर मुख्य अतिथि होंगे। उन्हें उनके कार्य के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
'आज जगह -जगह बन रहीं है
एक घर के बीच अनेक दीवारें
घृणा और द्वेष की दीवारें
कटुता और मधुता के बीच दीवारें
आइये इन दीवारों को हमेशा के लिए
बर्लिन की दीवारों की तरह गिराएं
और बिछड़ी खुशी को
दूसरों के मध्य साझा करें।'
बर्लिन दीवार गिरने की रजत जयन्ती मिलकर खुशी से स्वतंत्रता के अहसास के साथ मनायें।        

कोई टिप्पणी नहीं: