शनिवार, 5 सितंबर 2009

एक सितम्बर को अनोखा मनाया गया अर्जुन (बोबी) का जन्मदिन, शुभकामनाएं- शरद आलोक

अर्जुन ( बोबी ) को सोलहवीं वर्षगाँठ पर हार्दिक शुभकामनाएं - शरद आलोक

भाई अनुपम एक तरफ़ मार्शल आर्ट के मित्र दूसरी तरफ़
अनोखे ढंग से मन जन्मदिन, अर्जुन से जुड़े सवालों का जवाब दिया उनके साथियों ने ताकि पता चले की अपने मित्र के साथ रहते हुए उसके बारे में कितना जान पाये।
जूनियर मार्शल आर्ट (कुम्फु) में ब्लैक बेल्ट, अपनी फुटबाल टीम के कप्तान युवा अर्जुन (बोबी) का १६ वां
जन्मदिन बहुत दिलचस्प तरीके से मनाया गया। अर्जुन को यह ज्ञात था कि उसका जन्म दिन उसके परिवार के साथ साथ भोजन करके मामूली तरीके से मनाया जाएगा। क्योंकि बड़े भाई व्यस्त होने के कारण सम्मिलित नहीं हो रहे है।
पर जब अर्जुन अपने सोलहवें जन्मदिन पर अपनी बहन संगीता की सहायता करने वाइतवेत कल्चर सेंटर, ओस्लो गया तो मानो अँधेरा प्रकाश में बदल गया। अचानक अर्जुन के ६३ मित्रों ने एक साथ बधाई दी। तब साथियों कि इतनी संक्या में अपने १६ वें जन्मदिन पर बधाई पाने के तरीके से अर्जुन भावविभोर हो गया और उसकी आंखों में खुशी के आंसू बह निकले। अर्जुन के मार्शल आर्ट के साथी, फुटबाल तेम के मित्र, पूर्व सहपाठी और वर्तमान सहपाठियों को किस तरह अर्जुन से छिपा रख कर पार्टी की व्यवस्था में कितना अजब लगा होगा सब कुछ।
यह अनोखे अंदाज से जन्मदिन मनाने के पीछे उनकी प्यारी बहन संगीता थीं। दोनों को बधाई, आशीर्वाद और धन्यवाद। आशा है कि आप भी अपने प्रियजनों के लिए ऐसी ही पार्टी दें और खुशियाँ मनाएँ। जिनका जन्मदिन है उन सभी को बधाई।

कोई टिप्पणी नहीं: