बुधवार, 9 सितंबर 2009

नार्वे में पार्लियामेंट (स्टूर्टिंग) चुनाव, अपना वोट जरूर दीजिये- सुरेशचंद्र शुक्ल

एस वे SV को अपना वोट दीजिये। क्योंकि:
भेदभाव को दूर करने के लिए कई कदम उठाये है और आगे भी इसके लिए कार्य रखेगी।
२ मात्रभाषा की शिक्षा के पक्ष में है।
३ ओस्लो के स्कूलों में निशुल्क बच्चों और युवाओं के लिए जगह उपलब्ध कराने के लिए मेरे प्रताव पर एस वे नेता कारी पहले ने आवाज उठाई और चार बार प्रयास के बाद एस वे ने इसे ओस्लो पार्लियामेंट ( बीस्थीरे) में पास कराया। इसी लिए आज बच्चों और युवाओं की गतिविधियों के लिए निशुल्क जगह जिन गतिविधियों के लिए सबके द्वार खुले हों। इसके अंतर्गत पञ्जाबी स्कूल, उर्दू, हिन्दी और तमिल सांस्कृतिक केन्द्र आदि को जगहें निशुल्क मिलती हैं।
४ पर्यावरण आज आधुनिक युग की सबसे बड़ी समस्यायों में से एक है। उसके लिए एस वे सबसे अधिक प्रयासरत पार्टी है।
५ एस वे विश्व में गरीब और विकासशील देशों की मदद की पक्षधर है।
६ एस वे ने इराक से नार्वे के सैनिकों की वापसी कराइ और अब वह अफगानिस्तान में नार्वेजीय सैनिकों की वापसी पर बात कर रही है।
७ सभी को रोजगार मिले और जिसके पास काम नहीं है उसे नार्वेजीय भाषा और कार्य की ट्रेनिंग देने के पक्ष में है और सरकार ने बहुत कदम उठाये हैं जिसमें एस वे का साथ भी शामिल है।
लाल -हरी सरकार (अरबाइदरपार्टी , एस वे, सेंटर पार्टी) ने बहुत से ऐसे प्रयास किए है जिससे आर्थिक तंगी के बाद भी नार्वे एक ऐसा देश है जहाँ बेरोजगारी सबसे कम है।

वोट खाली न जाने दीजिये।
नार्वे में पारलियामेंट नार्वेजीय-लोकसभा चुनाव हैं। आप नार्वे में रहते हैं और नार्वे के नागरिक हैं तब आपको वोट देने का अधिकार है। चुनाव १३ और १४ सितम्बर को है पर आप पहले भी वोट दे सकते हैं।
यदि आपने अभी तक निर्णय नहीं लिया है तो आज निर्णय लीजिये। एस वे SV पार्टी को अपना कीमती वोट दीजिये. -सुरेशचन्द्र शुक्ल, ओस्लो, नार्वे

कोई टिप्पणी नहीं: