मंगलवार, 29 सितंबर 2009

२७ सितम्बर को शहीद सरदार भगत सिंह के जन्मदिन पर को शत-शत नमन-

शहीदे आजम सरदार भगत सिंह का १०२वां जन्मदिन पर -शरद आलोक
सरदार भगत सिंह का कल १०२ वां जन्मदिन था। देश की आजादी और भारतवासियों को भेदभावरहित सबके लिए समान व्यवस्था वाला भ्रष्टाचारमुक्त समाज का सपना देखने वाले भगत सिंह को मेरा शत-शत नमन है।
दो वर्ष पहले दिल्ली में आर्यसमाज के तत्वावधान में अनिल आर्य के सानिध्य में भगत सिंह की जन्मशती समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिला था। जिसमें हरयाणा के मुख्य मंत्री, सांसद सज्जन कुमार सहित देश के जाने माने विद्वान और गुरु उपस्तित हुए थे। भगत सिंह जी के भतीजे और उनके पुत्र से मिलने का अवसर मिला था। भगत सिंह जैसे लोग दुनिया में कम होते हैं। उनके सपनो के भारत के निर्माण के लिए अभी भी हमारी सेवाओं और बलिदानों की जरूरत है।

कोई टिप्पणी नहीं: