शुक्रवार, 15 अप्रैल 2016

नार्वे में मनाया गया अम्बेडकर का १२५वां जन्मदिन - Suresh Chandra Shukla, Oslo

नार्वे में मनाया गया अम्बेडकर का १२५वां जन्मदिन 
Photo: Suresh Chandra Shukla, Oslo


Den indiske ambassaden i Oslo feiret 125. års fødselsdag til Baba Saheb Bhim Rav Ambedkar som var arkitekt bak Den indiske grunnloven, på Rødekors lokale på Hausmansgate 7 i Oslo. HE N A K Browne og Høyeste retts avtroppende dommer Tore Schei talte for forsamlingen. 
Veitvet-forfatteren takket ambassadøren for arrangementet og overrakk blomster og tidsskrift Speil til Den indiske ambassadøren i Norge.
Det var flere ambassadører ble representert i går ved B R Ambedkars 125-års feiring. Shri Lal og spilte Tabla (den indiske trommen) og Rohini Sahajpal spilte Sitar på arrangementet. कल बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी का जन्मदिन पूरी दुनिया में मनाया गया. कल ओस्लो में भारतीय दूतावास द्वारा मनाया गया जिसमें अनेक राजदूतों के साथ मेरे बड़े मित्र जगदीश गांधी जी के मित्र और नार्वे के सुप्रीम कोर्ट के जज मुख्य अतिथि थे. हमारे राजदूत एन ए के ब्राउने जी ने सारगर्भित वक्तव्य देते हुए प्रकाश डाला कि किस तरह से आंबेडकर साहेब ने संविधान में सहयोग दिया और किन-किन देशों के संविधानों का अध्ययन करके संविधान लिखा गया. आंबेडकर साहेब ने अपनी कमजोरी को कभी भी संविधान निर्माण में आड़े हाथ नहीं आने दिया। अब हमारी बारी है कि हम अपना योगदान दें और जो भी पीड़ित, उपेक्षित दलित और कमजोर लोग हैं उनेह सम्मान दें और उन्हें न्याय दिलाने में मदद करें और शिक्षा, भोजन, सम्मान आदि दिलाने में सभी की मदद करें। 
ओस्लो में अम्बेडकर जयन्ती कार्यक्रम में जिस प्रकार दूतावास के सभी उपस्थित सचिव, कार्यकर्ता सभी आगंतुकों का स्वागत कर रहे थे वह सराहनीय है. भारतीय दूतावास सदा ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है और जो अन्य भारतीय संस्थायें कार्यक्रम आयोजित करती हैं उनमें बहुत मदद करता है. 


HE NAK Browne taler om B R Ambedkar på Rødekorssenter i Hausmansgate i Oslo.
हमारे भारतीय राजदूत महामहिम एन ए के ब्राउने ने सारगर्भित ऐतिहासिक भाषण दिया।






8 मई को नार्वे के  स्वतंत्रता दिवस मनाया जायेगा 
८ (8) मई को वाइतवेत, ओस्लो  में भारतीय -नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम Indisk-Norsk Informasjons -og Kulturforum की ओर से नार्वे का स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. 8 मई को नार्वे के  स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ 
संयुक्त राष्ट्र संघ में दूसरे विश्व युद्ध की समाप्ति की याद में मनाया जाता है. इसमें स्थानीय नार्वेजीय राजनैतिज्ञ के अतिरिक्त देश विदेश से शिक्षविज्ञ  भाग ले रहे हैं.






कोई टिप्पणी नहीं: