सोमवार, 15 मई 2017

लाक्पा शेरपा Lhakpa Sherpa from Nepal ने सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट को आठवीं बार चढ़ाई की। - Suresh Chandra Shukla

 आठ बार एवरेस्ट को आठवीं बार फतह कर नेपाली महिला लाक्पा शेरपा  ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

काठमांडू, प्रेट्र। नेपाली पर्वतारोही लाक्पा शेरपा दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट को आठवीं बार फतह करने वाली पहली महिला बन गई हैं। सात बार एवरेस्ट पर चढ़ाई का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर उन्होंने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
अखबार हिमालयन टाइम्स के मुताबिक, 44 वर्षीय लाक्पा शनिवार सुबह 6.35 बजे तिब्बत की तरफ नॉर्थ कोल से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की। वह निमा दोरजी शेरपा से साथ चोटी पर पहुंचीं। अप्रैल के मध्य में तिब्बत से रवाना होने से पहले लाक्पा ने कहा था कि वह दिखाना चाहती हैं कि मुश्किलों के बावजूद नेपाली महिला में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का साहस और धैर्य होता है।
पिछले वसंत ऋतु में उन्होंने सातवीं बार तिब्बत की तरफ से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने पहली बेटी के जन्म के आठ महीने बाद और दूसरे बच्चे के लिए दो महीने की गर्भवती होने पर एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी। तीन बच्चों की मां लाक्पा ने पर्वतारोहण का औपचारिक प्रशिक्षण नहीं लिया है। साल 2000 में पहली बार उन्होंने माउंट एवरेस्ट को फतह किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: