मंगलवार, 10 जुलाई 2018

Congress, UP, India राजनीति में योग्य आयें इसके लिए कांग्रेस ने प्रवक्ता बनने के लिए कराई परीक्षा।

उत्तर प्रदेश भारत में, राजनीति में योग्य आयें इसके लिए कांग्रेस ने प्रवक्ता बनने के  लिए कराई परीक्षा।
निम्नलिखित सवाल पूछे गए:
कांग्रेस प्रवक्ता की नियुक्ति के लिए पूछे गए ये सवाल:

1. उत्तर प्रदेश में कितने मंडल, जिले एवं और ब्लॉक हैं?
2. उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कितनी आरक्षित सीटें हैं?
3. 2004 एवं 2009 में कांग्रेस कितनी सीटों पर जीती थी?
4. लोकसभा 2014 एवं 2017 विधानसभा में कांग्रेस को कितने प्रतिशत मिले हैं?
5. उत्तर प्रदेश में कितनी लोकसभा सीटें और विधानसभा सीटें हैं?
6.उत्तर प्रदेश में एक लोकसभा सीट में कितनी विधानसभा सीटें आती हैं?
7. किन लोकसभा सीटों पर मानक से कम या ज्यादा सीटें हैं?
8. प्रवक्ता का कार्य क्या होता है?
9. आप प्रवक्ता क्यों बनना चाहते हैं?
10. मोदी सरकार की असफलता के प्रमुख बिंदु क्या-क्या हैं?
11. योगी सरकार की असफलता के प्रमुख बिंदु क्या हैं?
12. मनमोहन सिंह सरकार की उपलब्धियां क्या-क्या थीं?
13.आज समाचार पत्र में तीन प्रमुख खबरें क्या हैं? जिन पर कांग्रेस प्रवक्ता बयान जारी कर सकें।
14. प्रमुख हिंदी/अंग्रेजी एवं उर्दू अखबार तथा चैनलों के नाम।

कोई टिप्पणी नहीं: