मंगलवार, 11 अक्तूबर 2011

Fridtyof Nansen फ्रिद्तयोफ नानसेन और Mahatma Gandhi महात्मा गांधी जी को याद किया गया

Fridtyof Nansen फ्रिद्तयोफ नानसेन और Mahatma Gandhi महात्मा गांधी हमारे  महानायक थे - शरद आलोक  

Fridtyof Nansen फ्रिद्तयोफ नानसेन और Mahatma Gandhi महात्मा गांधी जी को वाईट वेत सेंटर, ओस्लो में लेखक गोष्ठी में याद किया गया. स्थानीय मेयर थूरस्ताइन विन्गेर Torstein Winger ने दोनों  महानायकों के जीवन और उनके कार्यों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में कवियों ने अपनी कवितायें पढी और अंत में परिचर्चा संपन्न हुई जिसमें अपने विचार-विमर्श से गोष्ठी में गर्मजोशी भर दी.   कार्क्रम का सञ्चालन भारतीय -नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के अध्यक्ष सुरेशचन्द्र शुक्ल 'शरद आलोक' ने की.  कविता पढने वाले मुख्य लोगों में इन्द्रजीत पाल, राजकुमार भट्टी और सुरेशचन्द्र शुक्ल 'शरद आलोक'  थे. परिचर्चा में संगीता शुक्ल सीमोन्सेन, और अंकुर ताडे, सरदार  मोहिंदर सिंह सिद्धू, बी एस सन्धू, बलबीर सिंह सन्धू,  ने विशेष भूमिका निभायी.

कोई टिप्पणी नहीं: