गुरुवार, 6 अक्तूबर 2011

थोमस ट्रांसस्त्रोमेर Tomas Gösta Tranströmer को नोबेल साहित्य पुरस्कार

थोमस ट्रांसस्त्रोमेर Tomas Gösta Tranströmer को  नोबेल साहित्य पुरस्कार -  सुरेशचंद्र शुक्ल 'शरद आलोक'
 10 दिसंबर  को स्टाकहोम, स्वीडेन में  दिया जाएगा. थोमस ट्रांसस्त्रोमेर  का जन्म 15 अप्रैल 1931 में हुआ  था. आप एक कवि हैं. आपकी प्रथम काव्य पुस्तक 17 कवितायें '17 Dikter' सन 1954  में प्रकाशित हुई थी.  दुनिया की बहुत ज्यादा भाषाओँ में अनुवाद किये जाने वाले कवि थोमस ट्रांसस्त्रोमेर एक मनोवैज्ञानिक थे.  स्वीडेन में वह बहुत चर्चित कवि नहीं थे क्योंकि उन्होंने काफी दिनों से अपने ख़राब स्वास्थ के कारण लिखना  बहुत कम कर दिया था. 
सरल भाषा,  अभिव्यक्ति में परिपक्व, गद्यात्मक कविता तथा राजनैतिक कवितायें भी लिखने वाले रहे हैं.  
थोमस ने पुरस्कार मिलने पर कहा की यह पुरस्कार उन्हें प्रोत्साहित करने वाला है.
स्टॉकहोम। साल 2011 का साहित्य का नोबल स्वीडन के कवि थोमस ट्रांसस्त्रोमेर के  दिए जाने की घोषणा दिनांक 6 अक्टूबर को स्वीडेन के समय साढ़े बारह बजे की गयी .  स्वीडिश अकादमी ने मानव मस्तिष्क के अतियथार्थवादी रहस्यमयी चित्रण करने के लिए उन्हें चुना है।

थोमस ट्रांसस्त्रोमेर यह पुरस्कार पाने वाले आठवें यूरोपीय हैं। इसके पहले जर्मनी की उपन्यासकार हर्ता मुलर, फ्रांस के लेखक ली क्लेजिया ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता था। ट्रांसट्रॉमर मूलत कवि हैं और उनकी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा स्वीडन में हुई है।
स्वीडिश भाषा में लिखने वाले थोमस ट्रांसस्त्रोमेर की कविताओं का अनुवाद 1997 में रॉबिन फुल्टन ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: